पीलिया में क्या परहेज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 16:45

पीलिया में इन चीजों से करें परहेज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पीलिया एक ऐसा रोग है, जो रक्त में बिलीरुबिन के बढ़ने से होता है। विशेषज्ञों की मानें तो पीलिया हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-सी वायरस के कारण होता है। आमतौर पर रक्त में 1 प्रतिशत बिलुरुबिन होता है, लेकिन मात्रा 2.5% से अधिक होने पर पीलिया हो जाता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि, बच्चे और बूढ़े इससे अधिक शिकार होते हैं। पीलिया होने पर पेशाब, नाखून और आंखें पीले होने लगता है। साथ ही शरीर में रक्त की कमी होने लगती है। पीलिया के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है। इस बीमारी में परहेज की विशेष जरूरत होती है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा पीलिया के रोगियों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि पीलिया में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज-


किन चीजों से करें परहेज

डॉक्टर हमेशा पीलिया के मरीजों को मसालेदार चीजों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, जंक फूड से भी परहेज करना चाहिए। इनमें मसालों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान भी साबित होता है।

चाय और कॉफी से बनाएं दूरी

चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। खासकर पीलिया के मरीजों को भूलकर भी कॉफी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला कैफ़ीन काफी खतरनाक साबित होता है।

अचार का सेवन न करें

पीलिया के मरीजों को अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नमक से भी परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, मीट, चिकन और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info